बहेडी, बरेली। रिछा कस्बे मे दमखोदा ब्लॉक के स्कूलों के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकलकर हरेक बच्चे को स्कूल भेजने का संदेश दिया। दमखोदा ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार ने कहा कि शिक्षा से ही विकसित भारत का निर्माण होगा लिहाजा हर एक अभिभावक की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चे का स्कूल में प्रवेश अवश्य कराए। खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार की अगुवाई मे निकाली गई रैली को दमखोदा की ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ब्लॉक संसाधन केन्द्र से शुरू होकर रिछा कस्बे मे घूमती हुई प्राथमिक विद्यालय रिछा पर समाप्त हुई। इस अवसर पर आयोजित रैली को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार ने कहा कि वह नियमित विद्यालय पहुंचे। पढ़ लिखकर ही सुशिक्षित नागरिक बनकर अपने माता पिता, समाज का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने सभी से बालिकाओं के नामांकन पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। खण्ड विकास अधिकारी रोहित कुमार ने शिक्षा को मूल अधिकार बताते हुए शिक्षा के महत्व को विस्तार से बताया। सीएचसी रिछा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शशांक रतन यादव ने विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं एवं संचारी रोग के बारे में विस्तार से बताया। खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए अभिभावकों एवं अध्यापकों अभियान चलाकर अधिक से अधिक नामांकन की अपील की। कार्यक्रम का संचालन बलवीर सिंह ने किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गंगवार, प्रमोद गंगवार, योगेन्द्र कुमार, रिजवान अहमद, मोहम्मद आकिल, ब्लॉक संसाधन केन्द्र के लेखाकार इमरान खान, अनज गंगवार, सुधीर कुमार, ज्योति, आरती गंगवार, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सोफिया, सौरभ गंगवार, ज्योति, रामकुमार, विनोद कुमार, ममता, उवैस खान, शिव सिंह, गौरव पंत, फारुख आदि शिक्षक उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
