बिहार – पटना राष्ट्रीय लोक समता पार्टी छात्र इकाई के होली मिलन कार्यक्रम में समारोह कुछ युवा छात्र नेताओ ने रालोसपा छात्र इकाई की सदस्यता दिलाते हुए रालोसपा छात्र इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के वरिष्ठ नेता नागमणी कुशवाहा की अध्यक्षता में मिलन कार्यक्रम हुआ इस कार्यक्रम में बड़ी सख्या में छात्रो ने भाग लिया। राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार प्रभारी छात्र रालोसपा इंजी.केडी मौर्य ने अपने सम्बोधन में कहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की स्थापना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/ केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने 2013 में की थी आज पार्टी बिहार में मजबूत हो कर अब पूरे देश में अपना विस्तार कर रही है। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी पूरी मजबूती के साथ लोक सभा चुनाव में उतरेगी। कार्यक्रम में आये सभी छात्र नेताओ से गले मिल कर नव वर्ष की शुभकामनाये दी। कार्यक्रम में हजारो की सख्या में रालोसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-देवेन्द्र प्रताप सिंह कुशवाहा