राष्ट्रपति चुनाव पर बिधायक अतुल प्रधान ने कहा- शिवपाल यादव व शहजिल ने आगे-पीछे डाला था वोट

बरेली। राष्ट्रपति चुनाव मे क्रॉस वोटिंग को लेकर सपा के भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम चर्चा मे हैं। बुधवार को सरधना के विधायक और राष्ट्रपति चुनाव में सपा के पोलिंग एजेंट रहे अतुल प्रधान शहजिल के क्रॉस वोटिंग के सवाल पर चुप्पी साध गए। इतना जरूर कहा कि शिवपाल यादव के तुरंत बाद उसी टेबल पर शहजिल इस्लाम ने मतदान किया था। प्रधान ने कहा कि एक दिन का और इंतजार है फिर पता चल जाएगा, किसने किसके पक्ष में मतदान किया है। अतुल प्रधान ने सर्किट हाउस मे प्रेसवार्ता की। शहजिल की क्रॉस वोटिंग को लेकर मीडिया ने कई बार सवाल किए। प्रधान जवाब देने से बचते रहे। हालांकि उन्होंने शहजिल के क्रॉस वोटिंग के सवाल को खारिज भी नही किया। कहा, मतगणना में सब सामने आ जाएगा। हमारे सब गिने हुए वोट हैं। एक दिन बाद सब पता चल जाएगा। अतुल ने बताया कि हॉल में तीन टेबल पर मतदान हो रहा था। एक टेबल पर शिवपाल यादव वोट डाल रहे थे। उसी दौरान शहजिल भी उसी टेबल पर मतदान करने पहुंच गए। शिवपाल यादव के तुरंत बाद शहजिल ने वोट डाला। उस दौरान शिवपाल यादव भी हॉल मे ही थे। अतुल प्रधान ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में महंगाई बड़ा मुद्दा होगा। सपा भाजपा सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। महंगाई आसमान पर है। सब कुछ महंगा है। दाल-आटा और खाने का तेल तक सरकार ने महंगा कर दिया है।प्रेसवार्ता के दौरान आदेश यादव गुड्डू, ह्देश यादव, भुवनेश यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *