बरेली – पर्वतीय समाज रामलीला का भोलेनाथ मंदिर परिसर कुर्मांचल नगर रामलीला स्थल पर आचार्य हरीश चन्द्र डालाकोटी द्वारा भूमि पूजन व हवन का विधिपूर्वक आयोजन किया गया। जजमान देवेंद्र सिंह दियोलिया ने बताया कि आज से प्रभु श्री राम की रामलीला का विधिवत शुभारंभ हो गया है। महासचिव डॉ.नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि रामलीला की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। रामलीला मंचन 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक शाम 08 बजे से किया जाएगा। दशहरा मेला 20अक्टूबर दोपहर 02 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कुंवर सिंह बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट मदन सिंह बिष्ट पूर्व सभासद, पूरन दानू, उमेश बिनवाल, मदन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह मेहता, जगदीश बिष्ट, गोधन सिंह, चंद्र प्रकाश जोशी, कैप्टन मोहन सिंह, कैप्टन शेर सिंह, दीवानी चंद, पूरन जोशी, जीत सिंह बोरा, पुष्कर सिंह बोरा, दीपक जोशी, सुंदर सिंह मेहरा, गोपाल सिंह राणा, विनोद पांडेय, पवन भट्ट, संजय नेगी, कुणाल दियोलिया, बालम सिंह मेहरा, जीवन डालाकोटी, विजय पांडे, प्रकाश जोशी, विनोद तिवारी, सोमा परिहार, चंद्रा दियोलिया, बरखा तिवारी, नंदनी अधिकारी, भावना राणा आदि उपस्थित रहे।
रामलीला का हुआ भूमि पूजन:रामलीला में दिखेगी उत्तराखण्डी झलक
