बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। श्रीराम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर में विराजे श्रीरामलला के दर्शन करने के लिए फतेहगंज पश्चिमी मंडल से तीन बसों से लगभग 151 भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शनिवार की सुबह मंडल मंत्री धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व मे अयोध्या रवाना हुए। मण्डल अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा व्यवस्था कर हर बूथ से दो कार्यकर्ताओं को अयोध्या दर्शन के लिए भेजा है। एक बस शक्तिकेन्द्र सोरहा, मढौली, बल्लिया, फतेहगंज पश्चिमी कस्बा, रहपुरा जागीर शक्तिकेन्द्र धनेटा, गूला, जौनर, पैगा नगरी आदि 17 शक्तिकेन्द्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को बस मे द्वारा अयोध्या भेजा है। रविवार की सुबह दर्शन कर सोमवार को बापस आयेंगे।।
बरेली से कपिल यादव