रंगोली प्रतियोगिता मे छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

बरेली। राष्ट्रीय त्योहार स्वतंत्रता दिवस को इस बार आजादी का अमृत महोत्सव के रूप मे मनाया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय लखौरा मे आजादी के 75 वर्ष को शानदार तरीके से मनाए जाने व बच्चों के अंदर राष्ट्रीयता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से नो बैग पर प्रधानाध्यापिका नीता जोशी के नेतृत्व मे एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे आजादी का अमृत महोत्सव (तिरंगा ) जिसमे प्राथमिक विद्यालय लखौरा की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अपनी कल्पनाशीलता का प्रयोग करके अपनी सृजनात्मकता का परिचय दिया। छोटे-छोटे बच्चों ने बहुत ही शानदार तरीके से थीम बेस्ट रंगोली बनाई। जिसके बाद अध्यापक -अध्यापिका ने रंगोली का  कर मूल्यांकन किया। रंगोली मे विजेता ग्रुप को प्रधानाध्यापिका नीता जोशी स्टाफ के द्वारा पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता मे विद्यालय के स्टाफ मिति भाटिया, शालू सिंह चौधरी, शिखर शर्मा, गीता, पूजा, तीरथ का सहयोगात्मक मार्गदर्शन दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *