*लोक भारती एवं वेडनेसडे टाईम्स के ब्यूरो चीफ हैं संजय जैन।
शाहजहांपुर- यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) के संगठन विस्तार कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शाहजहांपुर में ईकाई का गठन किया गया है।
संगठन को मजबूत बनाने के लिए मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों का दौरा कर रहे यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष टीबी सिंह गुरुवार को शाहजहांपुर पहुंचे जहां उन्होंने जिले के प्रमुख पत्रकारों से मुलाकात कर बैठक की। उन्होंने यूपीडब्लूजेयू की शाहजहांपुर जिले की कमान वरिष्ठ पत्रकार व लोक भारती ब्यूरो चीफ संजय जैन को सौंपते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने श्री जैन से अपेक्षा की है कि आगामी एक माह में जिला ईकाई का विधिवत गठन कर उसकी सूची यूपीडब्लूजेयू प्रदेश कमेटी के पास अनुमोदन के लिए भेज देंगे।
बैठक के बाद यूपीडब्लूजेयू प्रदेशाध्यक्ष टीबी सिंह ने कहा कि संजय जैन न केवल वरिष्ठ व अनुभवी पत्रकार हैं बल्कि कुशल संगठक भी हैं। वह जिले में पत्रकारों के हितों के लिए सदा संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री जैन के शाहजहांपुर जिले की कमान संभालने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान उनके साथ लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
यूपीडब्लूजेयू के प्रदेशाध्यक्ष ने जनपद में विस्तार कर सौंपी संजय जैन को कमान
