मौलाना तौकीर रजा ने दी गिरफ्तारी, तुरंत रिहा, मौलाना बोले- अब बुलडोजर बर्दाश्त नही

बरेली। शुक्रवार की दोपहर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने अपनी गिरफ्तारी देकर विरोध जताया। इसको लेकर सुबह से शहर भर मे कड़ी चौकसी है। मौलाना के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रही। दोपहर करीब डेढ़ बजे मौलाना तौकीर रजा घर से निकले। वह कड़ी सुरक्षा के बीच इस्लामिया मैदान के पास स्थित आला हजरत मस्जिद मे पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मस्जिद मे नमाज पढ़ने के बाद मौलाना तौकीर रजा ने विरोध के तौर पर अपनी गिरफ्तारी दी। तुरंत उन्हें रिहा कर दिया गया। मौलाना के समर्थन मे जुटे सैकड़ों लोग सड़क पर बैठ गए और हंगामा कर दिया। खलील स्कूल के बैरियर पर भारी भीड़ जुटी रही। भीड़ ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। बाद मे मौलाना की अपील के बाद सभी समर्थक चले गए। फिलहाल स्थिति को देखते पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा है
मौलाना बोले- अब बुलडोजर बर्दाश्त नही
जुमे की नमाज पर जाने से पहले मौलाना तौकीर रजा ने तीखे बयान दिए। कहा कि हमें मजबूर कर दिया है। मुल्क में नफरत का माहौल बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कोई अपराध किया है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। मकान, मदरसे और मस्जिद ने कोई अपराध नही किया है। इन बुलडोजर क्यों चलाया जा रहा है। इसका हम विरोध करेंगे। अब बुलडोजर बर्दाश्त नही करेंगे।।
हल्द्वानी हिसा पर मौलाना बोले- अगर हम पर कोई हमलावर होता है तो जान से मार देंगे
मौलाना ने कहा कि हमें मजबूर कर दिया गया है। मुल्क मे नफरत का माहौल बनाया हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कोई अपराध किया है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। अगर कोई अपराधी है तो उसके मकान, मदरसे और मस्जिद पर बुलडोजर क्यों चलाया जा रहा है। मकान, मदरसे और मस्जिद ने कोई अपराध नही किया है। इसका हम विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपनी हिफाजत खुद करेंगे। हमें कानूनी अधिकार है कि अगर कोई हम पर हमलावर हुआ तो उसे जान से मार देंगे। मौलाना ने कहा कि कोर्ट के अधिकारों का हनन हो रहा है। सरकार के दबाव में आकर पुलिस उल्टे सीधे काम कर रही है। मुल्क का माहौल बिगाड़ने का काम कर रही है। तौकीर रजा ने कहा कि पुलिस, बजरंग दल, शिवसेना ये सब मिलकर देश को बर्बाद करना चाहते है। उन्होंने कहा कि अब हम इस बेईमानी के खिलाफ रुकने वाले नहीं है। ये आंदोलन बरेली से शुरू कर रहे है। इसे देश भर मे चलाया जाएगा।
हुकूमत और अदालत कानून से नही, आस्था से काम कर रही- तौकीर
ज्ञानवापी प्रकरण मे गिरफ्तारी देकर रिहा होने के बाद मौलाना तौकीर ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों के ऊपर आस्था थोपी जा रही है। हम हुकूमत को यह दिखाना चाहते हैं कि हमने अपने नौजवानों को कंट्रोल मे रखा है। यदि हमारे नौजवान बेकाबू हो गए तो हुकूमत के लिए बहुत परेशानी होगी। अगर जुल्म जारी रही तो मुल्क के हालात खराब होने का अंदेशा है। मौलाना तौकीर ने कहा कि मुसलमानों के अंदर लावा पनप रहा है, इसमें कभी भी ब्लास्ट हो सकता है, मैंने सेफ्टी वाल्व का काम किया। हमने गुंडों का जवाब नही दिया है इसीलिए शांति है। यदि हुकूमत दंगा-फसाद चाहती है तो हम तैयार है, पुलिस की लाठी-गोली से नही डरते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *