मोहल्लों/गांवों में डुगडुगी बजवाकर पुलिस ने दी मिशन शक्ति अभियान की जानकारी

बरेली। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए विशेष अभियान “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत जनपद बरेली के नगर एवं देहात क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी/प्र नि०/थानाध्यक्षों के द्वारा महिला उनि0 एवं महिला आरक्षी के साथ मोहल्लों/गांव में जाकर डुगडुगी बजाकर ग्रामवासियों को इकठ्ठा कर महिलाएं/पुरुष एवं बच्चों की उपस्थिति में पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार किया गया। इसमें महिला सम्बन्धी अपराधों, साइबर अपराधों, बाल विवाह कानून, श्रम कानून, बाल मजदूरी कानून एवं राज्य स्तर पर संचालित हेल्पलाईन 112/1090/181 व ट्विटर सेवा इत्यादि के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी। लोगों को महिला सशक्तिकरण के बारे में भी जानकारी दी गयी एवं गांव में अपराध करने वाले एवं बाहरी घुमक्कड़ व्यक्तियों को पनाह देने वाले के विषय में सतर्क दृष्टि रखने एवं पुलिस को सूचना देने की अपील भी की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।