मुख्यमंत्री ने मां शाकम्भरी देवी यूनिवर्सिटी का किया निरीक्षण:धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों पर जताई नाराजगी

सहारनपुर– सहारनपुर में आज मुख्यमंत्री योगी मां शाकम्भरी देवी यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहाँ उन्होंने 92.04 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन मां शाकंभरी देवी स्टेट यूनिवर्सिटी का 32 मिनट निरीक्षण किए। धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों पर सीएम ने नाराजगी जताई। जिसके बाद मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
बतादे 50.43 एकड़ जमीन में 92.04 करोड़ रुपए की लागत से पांच चरण में विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। पहले चरण का निर्माण जून 2023 तक पूरा होना है। बता दें कि विवि स्थापना की अधिसूचना 7 मार्च 2019 को जबकि इसका नाम मां शाकंभरी विश्वविद्यालय करने की अधिसूचना तीन अगस्त 2021 को जारी हुई थी।
मुख्यमंत्री इससे पहले भी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने 17 अगस्त 2022 को भी मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी परिसर जाकर निर्माण कार्यों को जायजा लिया था उस समय भी निर्माण कार्य की धीमी गति,एवं किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद निर्माण कार्यों में तेजी आई थी।इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन,राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, जसवंत सिंह सैनी, विधायक देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी, सुशील चौधरी अंबोली मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह, राजीव गुंबर विधायक, जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह मौजूद रहे।

– सहारनपुर से सुनील चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।