मुख्यमंत्री के निर्देश पर अफसरों ने किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बरेली। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुरुवार को प्रातः काल सुरक्षा एवं शान्ति के दृष्टिगत वरिष्ठ अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। गुरुवार प्रातः काल सूर्योदय के समय सुरक्षा एवं शान्ति के दृष्टिगत एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ राकेश सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य व अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने महानगर क्षेत्र मे पैदल भ्रमण कर जन सामान्य से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अफसरों ने मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों से बातचीत भी की। अधिकारियों ने सुबह के समय व्यस्त बाजारों, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों मे गश्त की। उन्होंने दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल समाधान के लिए निर्देश दिए। गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सड़क पर जाम से बचने और यातायात को सुचारु रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवस्यक निर्देश दिए।इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना था। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे जनता के साथ संयम और सहयोग का व्यवहार करे। स्थानीय लोगों ने सुबह के इस निरीक्षण को सकारात्रक पहल बताया और उम्मीद जताई कि इससे शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर होगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *