फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। बुधवार को मीरगंज के नौगवां के जंगल मे मिले शव की शिनाख्त हो चुकी है। शव फतेहगंज पश्चिमी के रहपुरा जागीर के रहने वाले 55 वर्षीय पूरनलाल का है। परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से पूरनलाल की मौत की खबर मिली। जिसके बाद गुरुवार की सुबह ही सभी पोस्टमार्टम के लिए भागे। वहां जाकर शव की शिनाख्त की। पुलिस अब आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। परिजनो के मुताबिक पूरनलाल फतेहगंज पश्चिमी मे ही एक सुनार की दुकान पर काम करते थे। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। एक बेटा है जो बाहर रहकर नौकरी कर रहा है। परिजनों ने बताया कि बुधवार को भी पूरनलाल घर से करीब 12 बजे दुकान पर काम करने के लिए निकले थे। मगर देर शाम तक वापस नही आये तो उन्होंने दुकान पर फोन करके देखा। मगर मालिक ने कह दिया कि पूरनलाल तो दुकान पर पहुंचे ही नही थे। जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। मगर पूरनलाल का कोई सुराग नही मिला। इसी बीच गुरुवार की सुबह जब सोशल मीडिया पर पूरनलाल का मृत होने का फोटो वायरल हुआ तो परिजनों ने भी देखा। फोटो देखते ही परिवार मे कोहराम मच गया। आनन फानन मे सूचना उनके बेटे को दी गई। उधर सभी लोग शव की शिनाख्त करने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। वहां पर उन्होंने शव की शिनाख्त की। गुरुवार को मृतक की शिनाख्त पूरनलाल के रुप मे हुई। बहरहाल शिनाख्त के बाद अब पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे है। क्योंकि उनके शरीर पर कई चोटो के निशान भी मिले है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे स्पष्ट हो सकेगा।।
बरेली से कपिल यादव
