माउंट एवरेस्ट फतह करने पिलखुआ से पैदल निकली रिजवाना, बरेली मे लोगों ने किया स्वागत

बरेली। जनपद हापड़ के पिलखुआ के मोहल्ला छिद्दापुरी की पर्वतारोही रिजवाना सैफी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के लिए पिलखुआ से काठमांडू (नेपाल) तक पैदल यात्रा पर निकली है। रिजवाना शुक्रवार बरेली पहुंची। यहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। रिजवाना ने बताया कि वह अब तक 6000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाली कई पहाड़ी व 12000 फीट तक की ऊंचाई के कई विंटर ट्रैक पर तिरंगा फहरा चुकी हैं। जिला स्तरीय 21 व 25 किलोमीटर की मैराथन में गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुकी है। शुक्रवार को पर्वतारोही रिजवाना बरेली पहुंची। स्थानीय लोगों ने रिजवाना का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बरेली से नवाब अली, संजय कुमार, नफीस अहमद, मुजफ्फर अली, धीरज, शादाब आदि पर्वतारोही की पदयात्रा मे शामिल हुए। रिजवाना अब तक लगभग 230 किमी का सफर पैदल चलकर तय कर चुकी है। उनका ये सफर लगभग 1000 किमी का है। रिजवाना का कहना है कि अब उसका सपना दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराना है। जब आपको रास्ते नही मिले तब आपको रास्ता खुद बनाना पड़ता है। इस सफर मे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा लेकिन मैं हार नही मानूंगी। उन्होंने देशवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आप सभी मेरे इस सफर मे साथ देना ताकि माउंट एवरेस्ट पर जाकर तिरंगा फहराकर अपने देश और नारी समाज का नाम रोशन कर सकूं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *