महिला पायलट ने संभाली लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस की कमान

लखनऊ – विश्व भर में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है। भारत सहित विश्व के कई अन्य देशों की कई ऐसी महिलाएं रही है, जिसने अपने कार्यों से नारी समाज को सशक्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बहरहाल जहाँ एक तरफ पूरा विश्व महिला दिवस के रंग में रंगा हुआ है, वहीँ इस अवसर पर लखनऊ के चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर महिला शक्ति का नया रूप देखने को मिला।
दरअसल महिला दिवस पर आज चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर 14210 लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस की कमान पूरी तरह से महिला कर्मचारियों ने संभाल रखी थी। ट्रेन की पायलट सीट पर ममता यादव थीं। स्टेशन पर सुबह करीब आठ बजे जब उन्होंने हरी झंडी दिखाई तो हां मौजूद डीआरम, रेलवे कर्मचारी व अन्य यात्रियों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
-लखनऊ से अनुज मौर्य की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *