बरेली। थाना कैंट क्षेत्र के एक गांव मे मां ने चार लोगों पर अपनी बेटी को बेचने का आरोप लगाया है। कहा है कि चारो लोग उनकी बेटी को जबरन ले गए और उसे बेच दिया। मामले मे पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना कैंट क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि उन्हीं के गांव की दो महिलाएं नन्हीं देवी और गुड्डी ने उसकी बेटी को अक्सर बहलाती फुसलाती रहती थी। कहती कि हमारे साथ भाग चल। यह बात उनकी बेटी ने जब अपनी मां को बताई तो उन्होंने दोनों महिलाओं से बात करने से मना कर दिया। आरोप है कि मंगलवार को करीब 11 बजे महिला जानवरों का चारा लेते खेत पर गई थी। इसी बीच आरोपी महिलाएं और उनके पति उसकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गये। आरोप है कि चारो लोग उनकी बेटी को कही छिपा कर वापस गांव आ गए। जब पीड़ित महिला ने बेटी के बारे मे पूछा तो आरोपी महिलाओं ने उसके साथ गाली गलौच किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को देह व्यापार कराने वालों के हाथ बेच दिया है। साथ ही धमकी देते हुए यह भी कहा कि जो करना है कर ले। मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने एडीजी से की। एडीजी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने आरोपी नन्हीं देवी, कृष्णपाल, गुड्डी, और महेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी है।।
बरेली से कपिल यादव
