बरेली- आज अध्यक्ष महावर सभा बरेली के निवास स्थान पर एक मीटिंग संपन्न हुई जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।कार्यवाही शुरू होने के बाद अध्यक्ष कैलाश चन्द्र गुप्ता जी ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। उसके पश्चात सभी सदस्य गणों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी के चयन हेतु अनिल कुमार वैश्य को चुनाव आधिकारी नियुक्त किया गया और उनकी देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ।
सर्वप्रथम अध्यक्ष पद हेतू दो आवेदन मोहन गुप्ता एवं विपिन गुप्ता जी के आये मगर विपिन गुप्ता जी के न आने से मोहन गुप्ता जी को निर्विरोध चुन लिया गया उनके नाम का प्रस्ताव संरक्षक सुरेश गुप्ता जी ने किया और सभी सदस्यो ने अनुमोदन कर नये अध्यक्ष पर मुहर लगा दी ।महामंत्री पद हेतू गौरव गुप्ता के नाम का प्रस्ताव संरक्षक प्रभु दयाल गुप्ता जी ने किया और संरक्षक प्रेम हरी गुप्ता ने अनुमोदन किया।”
कोषाध्यक्ष पद हेतु विरेन्द्र गुप्ता एवं मनोज के आवेदन आये थे मगर वीरेंद्र गुप्ता जी ने मनोज गुप्ता जी के नाम का प्रस्ताव करके मनोज गुप्ता जी को कोषाध्यक्ष बना दिया गया।इसके पश्चात सभी उपस्थित महानुभावो ने कार्यकारिणी को विस्तार से चुन कर पूर्ण रूप दिया।. इसके पश्चात सभी चुने गए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सभी ने वधाई दी।इस अवसर पर अध्यक्ष मोहन गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि सभी को साथ लेकर वह आगे बढ़ने में विश्वास रखते है।