मतगणना दल गठन के लिए कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न

राजस्थान/बाड़मेर- पंचायती राज आम चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार मतगणना दलों के गठन के लिए कार्मिकों के डाटाबेस का द्वितीय रेंडमाइजेशन मंगलवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र बाड़मेर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण सिंह महेचा, संस्थापन अधिकारी हस्तीमल राठौड़ उपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सक्रिय एवं आरक्षित मतगणना दलों के लिए आवश्यक कार्मिकों का चयन किया गया।

उन्होंने बताया कि ईएमएस पोर्टल पर उपलब्ध कार्मिक डाटाबेस में से निर्धारित मापदंडों के अनुसार मतगणना दलों के लिए कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया।उन्होंने बताया कि जिला परिषद के सदस्यों एवं 17 पंचायत समितियों के सदस्य के लिए मतगणना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाड़मेर में 20 नवम्बर, शुक्रवार को होगी।मतगणना में नियुक्त कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में संपन्न हुआ।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *