मणिनाथ मंदिर से धूमधाम से निकाली गई श्री परशुरामजी की भव्य शोभायात्रा

बरेली। भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव आयोजन समिति एवं ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा आज बाबा मणिनाथ मंदिर स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर शांतिबिहार, बदायूं रोड नेकपुर चीनी मिल होते हुए नेकपुर बाग मनीष गैस गोदाम श्री ब्रह्मदेव थान मढ़ीनाथ पुलिस चौकी होते हुए वापसी में शिव मंदिर बाबा मढ़ीनाथ मंदिर पर विश्राम हुई!

शोभा यात्रा से पूर्व भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा बाबा मढ़ीनाथ जी का रुद्राभिषेक शिव मंदिर में किया गया!
शोभायात्रा का शुभारंभ सुप्रसिद्ध संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अमृतदास खाकी जी महाराज मुख्य अतिथि द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की आरती कर किया गया।

शोभा यात्रा में अत्यंत सुसज्जित भगवान परशुराम जी एवं प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की मुसक राज के बहुमुखी रथ को चलाते हुए झाकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही शोभा यात्रा में महिलाएं बुजुर्ग एवं बच्चे प्रभु नाम का गुणगान करते नाचते गाते चल रहे थे और आनंद की वर्षा के माहौल में भगवान परशुराम जी के गगन चुंभी जयघोष से माहौल भक्ति मय बना रहा।

शोभा यात्रा मार्ग पर फूल वर्षा कर क्षेत्र वासियों ने शोभा यात्रा का अभिनंदन एवं स्वागत किया!

शोभा यात्रा के प्रमुख भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव आयोजन समिति के संयोजक एवं संस्थापक अध्यक्ष, आयोजक निवर्तमान पार्षद, मोनू पाण्डेय ने बताया कि श्री परशुराम जी हिंदुओं के बीच एक बड़ा धार्मिक महत्व रखते हैं, क्योंकि यह दिन भगवान श्री परशुराम के प्राकट्य का प्रतीक है। श्री परशुराम जी का जन्म अक्षय तृतीया तिथि को प्रदोष काल में हुआ था! धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उनका जन्म अधर्मी, पापी और क्रूर राजाओं का नाश करने के लिए हुआ था!
शोभा यात्रा में महिलाओं और बच्चों समेत सभी वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वे भगवान परशुराम की स्तुति में नारे लगा रहे थे। झांकी में कुछ लोग भक्ति गीत गा रहे थे।

शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, भगवान श्री परशुराम जी जन्मोत्सव आयोजन समिति के संयोजक एवं संस्थापक अध्यक्ष मोनू पाण्डेय, उपाध्यक्ष रत्नेश पाण्डेय, ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष विमल शर्मा, संतोष शर्मा, अजय राज शर्मा जी, रमेश भरतौल, बरेली बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, श्रेष्ठ आई ए एस कोचिंग के डॉ कुलभूषण त्रिपाठी, पूर्व पार्षद महेश पंडित अभय मिश्रा, अमित शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, सचिन पाठक, संजीव अवस्थी, तापस मिश्रा, सर्वेश पाठक, रतन शर्मा, डीएसएफ अध्यक्ष शिवेंद्र चौबे कुक्कू,अभिनव शर्मा, संजीव शर्मा, डॉ संजीव पाण्डेय, सुधीश पाण्डेय, राजू उपाध्याय, संदीप मिश्र, लोकेश शर्मा, निखिल शर्मा, एड शैल उपाध्यय, एड कुलदीप श्रोतीय, एड संजीव श्रोतिय, एड राजीव तिवारी, अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष पण्डित विष्णुदेव पाठक, प्रमोद पाण्डेय, एड अशोक शर्मा, एड डीडी पाण्डेय, आशीष संखधार,अंशु पंडित, देवेश दिवेदी, प्रमोद उपाध्याय, धनंजय शर्मा, देवेंद्र मिश्रा, सक्षम पाण्डेय, उदित कटिहा, मनोज शर्मा, अरविंद शर्मा, एड पंकज मिश्रा, एड पंकज उपाध्यायवी, विजय कश्यप, अरुण पाण्डेय, विवेक शर्मा, तोषपाल कुर्मी, अनिल शर्मा, अतुल शर्मा, एड अनूप शर्मा, अजय शर्मा, विजय शर्मा, एड अमित शर्मा बल्ले, एड दिव्य चतुर्वेदी, महेश पाठक, शिवदत्त पाण्डेय, अनिल मिश्रा, दीपक पाठक,रमेश गंगवार, एड शांतनू मिश्रा, राकेश यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे!

शोभायात्रा के विश्राम स्थल पर भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव आयोजन समिति के संयोजक एवं संस्थापक अध्यक्ष पण्डित मोनू पाण्डेय ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया!

– बरेली से सचिन श्याम भारतीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *