मजदूरी के पैसे मांगने की शिकायत पुलिस से की तो दबंगों ने की मारपीट व घर मे लगाई आग

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के एक गांव में मजदूरी के रुपए मांगने की शिकायत पुलिस से की तो दबंगों ने मजदूर के साथ मारपीट कर उसके घर मे आग लगा दी। मजदूर ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर निवासी अलीम पेटिंग का काम करता है। बह गांव के ही इस्लाम व इकरार पुत्र सूखे खां के घर पेंट का काम किया था। जिसकी मजदूरी 43 सौ रुपए बनी। कई बार मांगने पर टालमटोल करते रहे। बुधवार को वह फिर रुपए मांगने के लिए इस्लाम के घर गया तो इस्लाम ने फिर से वादा कर दिया। जब उसने कहा कि मुझे अभी चाहिए तो इस्लाम व इकरार ने उसकी पिटाई कर दी। अलीम भाग कर अपने घर मे घुस गया तो वह पीछे से उसके घर मे घुसकर डंडों से पिटाई कर उसके घर में आग लगा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गए। सूचना पर 112 पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो गये। पीड़ित ने थाने में इस्लाम, इकरार, नाजिम, फैसल व नूरी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस से शिकायत करने पर दबंग नाराज हो गए। दबंग गुरुवार को करीब आठ बजे लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस गए। विरोध करने पर दबंगों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। उसके बेटे की आंख पर घुसा मार दिया। जिससे उसके गंभीर चोटे आई है और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इसके साथ ही मजदूर ने आरोप लगाया कि दबंग स्मैक का काम करते है। पीड़ित ने गुरुवार को एसएसपी से शिकायत कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *