मंदिर मे प्रेम विवाह करने वाली सोनम सिद्दीकी के मामले मे मुश्किल मे पति और ससुराल वाले

बरेली। जनपद के थाना देवरनियां क्षेत्र मे बीते दिनों सोनम सिद्दीकी नाम की युवती ने लक्ष्मी बनकर प्रेमी से विवाह किया था। प्रेमी युगल के फोटो और वीडियो भी सामने आए थे। अब इस मामले मे नया मोड़ आ गया है। सोनम सिद्दीकी की मां ने उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सोनम को बरामद कर लिया है। उसका पति फरार हो गया है। सोनम की मां ने आरोप लगाया कि 24 जनवरी को वह दवाई लेने गई थी जब वह घर वापस आई तो सोनम घर पर नही थी। जानकारी पर पता चला कि विष्णु मौर्य उसे अपने साथ ले गया है। आरोप है कि लड़की की मां जब विष्णु के घर गई तो उसके घर वालों ने धमकाते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने विष्णु मौर्य, चुरीमल मौर्य, प्रकाश मौर्य, पूरन देवी, निधि मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सोनम को थाना क्षेत्र के गांव कठर्रा से बरामद कर लिया। पुलिस को देखकर उसका पति विष्णु फरार हो गया। पुलिस ने मंगलवार को सोनम को न्यायालय में पेश किया और उनके बयान कराए। देवरनियां इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि लड़की बालिग है। उसकी मां ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लड़की को बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया है। अभी फैसला आना बाकी है। वही सोनम सिद्दीकी और विष्णु मौर्य के विवाह के फोटो और वीडियो 25 फरवरी को सामने आए थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *