मंत्री के भतीजे पर जान से मारने की धमकी का आरोप, शिकायत

बरेली। एक युवक ने भाजपा के एक मंत्री के भतीजे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के तिरुपति धाम कॉलोनी निवासी योगेश उर्फ सोनू ठाकुर ने बताया कि वह राष्ट्रीय सेवा संघ के प्रदेश महामंत्री है। 7 जनवरी को वह अपने जानकार दीपक की तनख्वाह को लेकर वह मढ़ीनाथ चौकी पर गया था। आरोप है कि इसी बीच दूसरे पक्ष की तरफ उनकी बात एक मंत्री के भतीजे से कराई गई। सोनू ठाकुर ने बताया कि कॉल पर मंत्री के भतीजे ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और गालियां देकर फर्जी मुकदमों में जेल भिजवाने की बात कही। एसएसपी कार्यालय में शिकायत करने वालों मे मनीष रस्तोगी, पंकज राजपूत, करणी सेना के जितेंद्र ठाकुर, दीपक कुमार, सुनील ठाकुर, शोभित चौहान, कुलदीप सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *