बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज पश्चिमी मे मंगलवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की जाएंगी। ब्लॉक स्तरीय विभागों के समन्वय से मेले में सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। मेले में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, खाद्य विभाग, नगर पंचायत, विकास विभाग, आयुष विभाग के स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमे बाल रोग, क्षय रोग आदि रोगियों का परीक्षण किया जाएगा। टेली मेडिसिन की भी व्यवस्था रहेगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संचित शर्मा ने अधिक से अधिक लोगों से मेला में आकर सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संचित शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा द्वारा किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
