भोलापुर मन्दिर पर गोवर्धन पूजा कर किया भंडारा, चखा अन्नकूट का प्रसाद

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। क्षेत्र के भोलापुर मन्दिर पर गोवर्धन पूजा कर भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की गई। बुधवार को थाना क्षेत्र के गांव भोलापुर के प्राचीन मंदिर पर गोवर्धन पूजा कर भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। क्षेत्र के गुल्लक बाजार स्थित शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अन्नकूट भव्य ढग से मनाया गया। इस अवसर पर पूजन, यज्ञ व भंडारे का आयोजन हुआ। अन्नपूर्णा की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। पुराणों मे वर्णन है कि भगवान श्रीकृष्ण ने रुष्ट इंद्र के प्रकोप से वृंदावनवासियों की रक्षा के लिए गिरीराज गोवर्धन को अपनी उंगली पर धारण किया था। इससे लोगों की रक्षा हुई तथा गोवर्धन पर्वत को गिरीराज कहकर उनकी पूजा का विधान शुरू हुआ। गोवर्धन के दिन अन्नकूट का पर्व मनाया जाता है। भगवान जगन्नाथ के भात के रूप मे प्रसाद बाटा जाता है। इस पर्व पर प्रसाद ग्रहण करने का विशेष महत्व है। भंडारे मे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *