भोजीपुरा मे फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरावाले फरार, मुकदमा दर्ज

बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सोमवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद विवाहिता के ससुरालवाले फरार हो गए है। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव मुड़िया चेतराम निवासी अनीस अंसारी ने 16 अक्टूबर 2022 को कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय निवासी शब्बो की पुत्री साईमा से निकाह किया था। शब्बो ने बताया कि उसने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के दो माह बाद ही ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे थे। इसे लेकर पंचायत भी हुई तो कुछ दिन ठीक से रखा था। इसी दौरान साईमा ने एक पुत्र को जन्म दिया। शब्बो का आरोप है कि ससुरालवालों ने धमकी दी कि उनकी मांग पूरी नही की तो जान से मार देंगे। साईमा ने यह बात उसे बताई थी। सोमवार की सुबह उसका शव छत के कुंदे पर रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी, सीओ हाइवे नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने गहनता से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की मां शब्बो की तहरीर पर पुलिस ने पति अनीस अंसारी, जेठ भूरा, ससुर नूर हसन उर्फ़ राजू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने बताया कि आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *