भूमि पूजन के साथ शुरू हुई 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां

बरेली। 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 17 फरवरी से किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को शहर के मोदी ग्राउन्ड महानगर मे भूमि पूजन किया गया। इसी के साथ तैयारियों का आगाज कर दिया गया है। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन मे अखिल विश्व गायत्री परिवार बरेली मे भूमि पूजन का शुभारंभ श्री परमार और बलवीर सिंह ने दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से आए नजीबाबाद जोन प्रभारी डीपी सिंह ने सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दी। युग परिवर्तन के लिए गायत्री यज्ञ को जरूरी बताया उन्होंने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही सतयुग का भी आगाज हो गया है। भूमि पूजन से पूर्व महानगर कॉलोनी के गेट से शक्ति कलश को एक जुलूस के रूप मे कार्यक्रम स्थल तक लेकर आये। कलश यात्रा का नेतृत्व बलवीर सिंह, अमर सिंह परमार, सुधीर उपाध्याय, बीएस पोखरिया, जीके शर्मा, अजय शर्मा, आरके सिंह यादव, जयन्ती प्रसाद, राकेश पटेल, उमाकान्त शर्मा, डॉ प्रवीण सिंह, प्रदीप सक्सेना सहित गायत्री परिवार की महानगर समन्वयक डॉ दीपमाला शर्मा ने किया। टोली द्वारा संस्कार भी कराये गये। उपजोन प्रभारी अजयवीर सिंह जी ने 17 फरवरी से आयोजित यज्ञ के लिए पूरे समर्पण से लगने की बात कही। अंत मे गायत्री परिवार जिला समन्वयक दिनेश पांडे ने संचालन किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *