भाजपा युवा मोर्चा ने जयकारों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

बरेली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिंरगा अभियान के निमित्त हाथों मे तिरंगा झंडा और जुबां पर वंदे मातरम के जयकारों के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी संतोष सिह ने तिरंगा झंडा दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा भारत माता मंदिर से प्रारंभ होकर साहूकारा, मेन मार्केट, परा मोहल्ला, बंजरिया  स्टेशन रोड पर भारत माता मंदिर पर ही समापन हुआ। तिरंगा यात्रा का आम जनमानस ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया। तिरंगा यात्रा मे क्षेत्रीय महामंत्री रूद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष राणा अभिताभ सिंह, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजू उपाध्याय, स्वतंत्र शर्मा, ऋषभ शर्मा, प्रदीप यादव, ब्रह्मशंकर गुप्ता, सुभासनी जायसवाल, रौनक वर्मा, प्रदीप कठेरिया, अंकित सक्सेना, सोमदत्त पाल, तपन गुप्ता, गोविंद पाठक, रंजीत गुर्जर, गया प्रसाद गंगवार, श्याम देव चौहान, अनुज सिंह, अभिषेक, आकाश श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र समेत आम जनमानस उपस्थित रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *