भाजपा ने मीरगंज के कार्यकर्ता को पहली बार बनाया जिलाध्यक्ष, जगह-जगह जोरदार स्वागत

बरेली/मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा ने पहली बार मीरगंज के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोमपाल शर्मा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वह भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष से राजनीति शुरू कर जिलाध्यक्ष बने है। रविवार को फतेहगंज पश्चिमी पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद मीरगंज पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जगह जगह जोरदार स्वागत किया। मुगलपुर के मूल निवासी सोमपाल शर्मा कातिब ने 1986 मे कार्यकर्ता के रूप मे भाजपा मे काम शुरू किया। 1987 में वह भाजयुमो के मीरगंज मंडल के अध्यक्ष बने। 1990 से 95 तक वह भाजपा के मीरगंज मंडल के अध्यक्ष रहे। वह जिला कार्य समिति सदस्य, सामाजिक न्याय मोर्चा के जिला संयोजक, जिला उपाध्यक्ष एवं दो बार जिला के महामंत्री रहे। पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को साधते हुए सोमपाल शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मीरगंज का कार्यकर्ता पहली बार दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का बरेली का जिलाध्यक्ष बना है। इससे मीरगंज के कार्यकर्ताओं मे जबरदस्त उत्साह है। जिलाध्यक्ष दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ रविवार को दोपहर बाद मीरगंज पहुंचे। सिंधौली चौराहा पर प्रधान संघ के अध्यक्ष सोनू कुर्मी, महावीर गंगवार, होरी लाल गंगवार आदि ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। कस्बा में व्यापारी नेता संजीव गुप्ता, रामनरायन गुप्ता, चरनजीत सिंह टोनी, अरविंद गंगवार, राजीव गुप्ता ने गैस एजेंसी पर विधायक डा. डीसी वर्मा, ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण, डा. महीपाल गंगवार, रमेश कुर्मी, सुधीर शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, ओमपाल गंगवार, भगवान सिंह, निरंजन यदुवंशी आदि ने, चेयरमैन योगेंद्र गुप्ता के फार्म पर चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य घनेंद्र कुमार गुप्ता, लव गुप्ता, विजय गुप्ता, अर्पित गुप्ता, आनंद गुप्ता आदि ने जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकताओं ने आतिशबाजी की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *