भाजपा नेता लोधी विजय राणा साथियों के साथ कांग्रेस मे शामिल, बनेगी बूथ लेवल कमेटी

बरेली। रविवार को शहामतगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा नेता लोधी विजय राणा ने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष असफाक सकलैनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सकलैनी ने कहा कि अब भाजपा की असलियत सबको पता चल रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी ही किसान, गरीब, वंचित, छात्रों के साथ खड़ी है। सदस्यता ग्रहण करने वालों का प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने स्वागत किया। सदस्यता लेने वालों मे झम्मन लाल, सोमपाल शर्मा, लेखराज, ठाकुरदास, जागन लाल वर्मा, रेवाराम, छेदा लाल अन्य मौजूद रहे। वही महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को जंक्शन रोड स्थित कार्यालय पर हुई। लोकसभा एआईसीसी कोऑर्डिनेटर विपुल गुप्ता ने आगामी चुनाव से संबंधित दिशा निर्देश दिए। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के मुताबिक चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। पूर्व पार्षद महेश पंडित, प्रवक्ता योगेश जौहरी, पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, कांग्रेस कमेटी गोला के उपाध्यक्ष सहजेंदर दीक्षित ने भी विचार साझा किए। सभी का कहना था कि नेहरू गांधी परिवार की कुर्बानी व्यर्थ नही जाएगी। फिरका परस्त ताकतें धराशायी होंगी। यहां पार्षद सादिक अंसारी, फिरोज खान, हाजी सुलतान अन्य मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *