भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह का सोनपुर मे हुआ भव्य स्वागत

नयागांव(सारण)/बिहार- सारण जिला के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद रंजीत कुमार सिंह को पहली बार सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ के दर्शन पूजा करने हेतू पहुंचने पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयो ने गर्म जोशी से स्वागत किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंदिर पहुंच सर्व प्रथम बाबा हरिहरनाथ का विधिवत पूजा दर्शन कर माथा टेका तथा बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किए। तत्पश्चात मंदिर परिसर मे भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयो ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को अंग वस्त्र व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।इस दौरान राजद नेता लालबाबू पटेल जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह व सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह के मौजूदगी में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ राजद छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।वहीं जिलाध्यक्ष ने हरिहर नाथ मंदिर के सभागार मे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगामी 31 तारिख को होने वाले सारण स्नातक निर्वाचन और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिधान परिषद के चुनाव मे राजग उम्मीदवार डा महाचंनद्र प्रसाद सिंह तथा डा धर्मेंद्र कुमार सिंह के पक्ष में मदद करने और चुनाव कार्य को पूरी लगन के साथ करने का निर्देश दिया।उन्होंने दोनो उम्मीदवारो को चुनाव जिताने के लिए सभी मतदाताओ से गांव गांव जाकर सम्पर्क करने व प्रथम वरियता का मत प्राप्त करने की बाते बताई। मौके पर विशेष रूप से बिहार प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह,बिहार प्रदेश भाजपा के नेता उपेन्द्र सिंह, अभय कुमार सिंह,पूर्वी मंडल अध्यक्ष शिव बचन सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विमल कुमार चौरसिया,नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लू,हरिहरनाथ मंदिर समिति के सचिव विजय कुमार लल्ला, उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह, अशोक कुमार सिंह, नरेशु सिंह महामंत्री रामविनोद सिंह, विजय कुमार मनु, रवि रंजन सिंह, उपाध्यक्ष सुनील दूबे शशिकांत ओझा,कृष्ण राम, प्रिस राज, संजीत कुमार चौरसिया,डा रंजीत कुमार सिंह अभिमन्यु गुप्ता, मनोज शर्मा, रतनेश पाण्डेय,रिषव कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह,दिपक शर्मा,संजीव कुमार समेत बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

– बिहार से नसीम रब्बानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *