भाजपा अनु.जाति मोर्चा के तत्वाधान में “बस्ती संपर्क अभियान” कार्यक्रम प्रारंभ

*मोर्चा के प्रदेश मंत्री सहित भाजपा जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता हुए शामिल

आज भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में मोर्चा के प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र आर्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह चौहान की उपस्थिति में संविधान दिवस के उपलक्ष में चलाए जा रहे “बस्ती संपर्क अभियान” कार्यक्रम की महाराजपुर विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण एवं दलित बस्तियों में शुरुआत हुई।
दलित बस्तियों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री धर्मेंद्र आर्य ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के पश्चात भी यदि आज हम दयनीय अवस्था में जीवन जीने को मजबूर हैं तो उसके लिए पूर्व की कांग्रेश शासित सरकारें जिम्मेदार हैं क्योंकि उन्होंने केवल गरीबी हटाओ का नारा तो दिया परंतु कभी गरीब का जीवन स्तर किस प्रकार से ऊंचा उठाया जाए इस दिशा में कभी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। आज अगर हमारे जीवन में कोई बदलाव आया है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकारों की अंत्योदय की विचारधारा के कारण गरीब एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते आया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को किस प्रकार से अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा किया जाए। इसके लिए प्रतिबद्ध है और इसी विचारधारा को लेकर हमारी भारतीय जनता पार्टी की चाहे केंद्र की हो या राज्य की हो सरकारें निरंतर काम कर रही हैं। इस संपर्क अभियान कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत, नौगांव जनपद के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश पाठक, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बॉबी राजा , भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र चौरसिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मणिकांत चौरसिया ,जिला कार्यालय मंत्री अरविंद त्रिपाठी, अंत्योदय जिला संयोजक आशीष रिंकू अवस्थी , महाराजपुर मंडल अध्यक्ष दयाराम चौरसिया , लुगासी मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र अहिरवार, नौगांव मंडल अध्यक्ष श्री आशु मिश्रा जी, अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक हरगोविंद मिश्रा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष छविलाल पटेल ,अमित बाजपेई राहुल पुरोहित आशीष अवस्थी सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।