भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा के पदाधिकारियों ने मण्डल फतेहगंज पश्चिमी के बूथ पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना। बूथ नंबर 374 व 353 पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्म विजय गंगवार एवं मण्डल अध्यक्ष कुलवीर सिंह के साथ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना। पीएम मोदी ने मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि मेरे अमेरिका दौरे को लेकर संदेश मिले।अमेरिका ने भारत की 300 कलाकृति लौटाई। लौटाई गई कलाकृतियों में भगवान की मूर्ति भी शामिल है। प्राचीन धरोहरों की घर वापसी हुई। कई कालकृतियां चार हजार साल पुरानी हैं। हमें अपनी विरासत पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता मिशन और मन की बात के दस साल पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मिशन से सबको जोड़ना है। एक पेड़ मां के नाम अद्भुत अभियान है। एक पेड़ मां के नाम अभियान ने रिकार्ड बनाया है। करोड़ों पौधे लगाए गए।उसके बाद सदस्यता अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर लोगों को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सौरभ पाठक, धीरेन्द्र सिंह, हरीश कातिब, राजेश राजपूत, निरंकार, रंजीत मौर्य सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *