फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा शहर भर मे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। जिसमें गांधी उद्यान और चौकी चौराहा समेत महात्मा गांधी व कैंट में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। स्कूलों में बच्चों से कहा गया कि हमें इन महापुरुषों के द्वारा बताएं मार्ग पर चलना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए। वहीं महात्मा गांधी अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया। अमन कमेटी की ओर से बाकरगंज में पौधारोपण किया गया। साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों का फल वितरण किए। अमन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कदीर अहमद ने मरीजों को महापुरुषों के द्वारा बताएं मार्ग पर चलने की बात कही। वही फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए गए। एडीओ सतीश चंद्र शर्मा ने बताया की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री ने देश को आजादी ही नही दिलाई बल्कि समाज मे फैली कुरीतियों को दूर किया। इस मौके पर सौरभ पाठक, संजीव शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल सक्सेना, पुष्पेंद्र गंगवार, हर्ष चौहान, आलोक यादव, शालिनी गुप्ता, आसिफ, लवलेश गंगवार, मुन्नू गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव