बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर मौन तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। ब्लाक कार्यालय के पास से लोधीनगर तक जुलूस निकाला। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि देशवासियों ने कि 1947 में भारत विभाजित होने का दंश झेला ऐसे लोग उस समय युवा या किशोर अवस्था में थे जिन्होंने काफी संघर्ष कर खुद को स्थापित किया वे लोग पथ प्रदर्शक भी है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार तमाम जनहितकारी कार्य कर रही है। इसके साथ ही राष्ट्र के प्रति लोगों में आस्था जगाने का काम भी प्रदेश सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ कर रही है। जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा विभीषिका याद दिलाती है भारत के किस तरह टुकड़े कर दिए। इस विभाजन का दंश वह लोग अभी भी झेल रहे हैं। तिरंगा यात्रा मे विधायक डॉ डीसी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना मंडल अध्यक्ष कुलबीर सिंह, हरीश गंगवार, महामंत्री सौरभ पाठक, संजीव शर्मा, आशीष अग्रवाल, ममता गंगवार, मंजू कोरी, राम गुप्ता, कन्हैयालाल रविंद्र सिंह चौहान, संजीव सिंह, अमित साहू, संजीव सिंह, शशांक अग्रवाल, अंशुल, शिवम शर्मा,अंशुल सक्सेना सहित चारों मण्डलों के पदाधिकारियो तथा सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।।
बरेली से कपिल यादव