बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गुरुवार को दर्जा राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी के कस्बा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णपाल मौर्य के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद नगर पंचायत कार्यालय में भाजपाइयों के साथ चर्चा की। स्वागत करने वालों में जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष चक्रवीर सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, चेतराम गंगवार, महावीर गंगवार, सभासद संजीव सिंह, बाबूराम कश्यप, वीरपाल मौर्य, रविंद्र सिंह, नरोत्तम मौर्य व राजेश सक्सेना आदि शामिल हैं। दर्जा राज्य मंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी सभी की पार्टी है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है। विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काम करे। फिर से भाजपा की सरकार बनाएं।।
बरेली से कपिल यादव