भाई के साथ दवा लेने गई युवती से की छेड़छाड़, विरोध पर की फायरिंग, चार पर मुकदमा दर्ज

बरेली। शुक्रवार की रात स्कूटी से बहन को लेकर जा रहे युवक को रोका और उसकी बहन से छेड़खानी शुरू कर दी। युवक ने विरोध किया तो चारो आपराधिक किस्म के युवकों ने तमंचे से निकाल कर युवक पर फायर करना शुरू कर दिया। बहन को मौके पर छोड़ स्कूटी सवार युवक जान बचाकर भागा। भाई को बचाने के लिए युवती ने विरोध किया तो आरोपियो ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। फायरिंग का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो आरोपित युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित बहन को लेकर थाने प्रेमनगर पहुंचा और पुलिस से शिकायत की तो जांच में मामला सही मिलने पर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आपको बता दे कि थाना इज्जतनगर क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि 4 मार्च की रात साढ़े नौ बजे वह अपनी छोटी बहन को लेकर दवा दिलाने जा रहा था। जैसे स्कूटी लेकर प्रेमनगर के जनकपुरी पानी की टंकी के पास पहुंचा तो सुर्खा बानखाना निवासी मोहसिन, हस्सान पुत्र हसन मियां और अल्ताफ पुत्र अशफाक एवं आरिफ पुत्र दुल्हा मियां निवासी थाना इज्जतनगर ने स्कूटी रोक कर घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता आरोपित उसकी बहन से छेड़खानी करते हुए अश्लीलता करने लगे विरोध पर बहन से मारपीट करने लगे। जब उसने विरोध किया तो सभी ने तमंचा निकाल लिया। वह भाग चला लेकिन उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चार से पांच गोली चलने के बाद भी वह बचने मे कामयाब रहा। वही शोर सुनकर बहन के पास भीड़ एकत्रित होने लगी तो आरोपित जान से मारने की धमकी देेते हुए फरार हो गए। युवक ने बताया कि चारो आरोपितों के खिलाफ इज्ज्तनगर थाने में आपराधिक मामले दर्ज है। उसने इनके खिलाफ जांच मे पुलिस को सही बात बताई थी। जिसके बाद से आरोपित रंजिश रखते है। फिलहाल जांच मे मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमला, छेड़खानी व अन्य गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *