भोजीपुरा, बरेली। जिस घर मे शादी को लेकर खुशी का माहौल था। वहां रविवार की सुबह अचानक खुशियां मातम मे बदल गई। छोटे बेटे की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग पहुंचे। आक्रोशित भीड़ ने जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि नैनीताल रोड श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के पास पिपरिया गांव है। यहां के रहने वाले किसान डालचंद के बड़े बेटे की शुक्रवार को बारात गई थी। शनिवार को बारात वापस लौट कर आई। घर में खुशी का माहौल था। उनके छोटे बेटे रविंद्र उर्फ छोटू ने बारात में जमकर डांस किया था। खूब दोस्तों के साथ मस्ती की थी। अचानक शनिवार की रात मे छोटे कही गायब हो गया। उसको परिवार वालों ने तलाशा लेकिन उसका कही सुराग नही लगा। रविवार की सुबह साढ़े छह बजे बरेली से काशीपुर जा रही डेमू ट्रेन के लोको पायलट ने रेल कंट्रोल को सूचना दी। पोल संख्या- 305/9 के पास एक युवक का शव पड़ा है। संभवता किसी ट्रेन के टकराने से मौत हुई है। सूचना मिलने पर आरपीएफ – जीआरपी और रेल पथ निरीक्षक पहुंचे। इससे पहले ही परिवार छोटे का शव लेकर चले गए। सिविल पुलिस का क्षेत्र था। काफी देर तक सीमा विवाद रहा। सिविल पुलिस आने से पहले ही परिवार के लोग छोटे का शव उठा कर घर ले गए। वहां लोगों ने उनको बताया, यह पुलिस केस है। इसलिए अभी शव का अंतिम संस्कार करना ठीक नही होगा। परिवार के लोग शव लेकर वापस उसी स्थान पर आ गए। जहां रेल ट्रैक पर हादसा हुआ। कुछ लोगों का कहना है, संभवता किसी बात से नाराज होकर छोटे ने आत्महत्या की है। बही परिवार वालों का कहना है कि आत्महत्या छोटे नहीं कर सकता। हत्या की आशंका है। परिवार से छोटे का किसी से कोई विवाद ही नहीं हुआ। संभवता उसकी हत्या की गई है। छोटे की मां बहन का रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल था। गांव वालों की भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स को बुला लिया गया। जैसे तैसे समझाकर उनको घर भेजा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना भोजीपुरा के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी। इसके बाद ही सत्यता का पता चलेगा। बही बरेली सिटी जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि वह भी मौके पर गए थे। युवक के सिर मे गहरी चोट थी। जैसे ट्रेन की टक्कर लगने से सिर फटा हो। भोजीपुरा पुलिस की ओर से पंचनामा भरा गया है। मृतक रविन्द्र के बड़े भाई शेर सिंह का कहना है कि भाई रविंद्र आत्महत्या नहीं कर सकता। खुश मिजाज छोटे दूसरों को हमेशा ही हंसाता था। उसने बारात में जमकर डांस किया। शनिवार की शाम तक भी अच्छी तरह से सभी से बात कर रहा था। रात में गायब हो गया। मुझे पूरा विश्वास है, छोटे आत्महत्या नहीं कर सकता उसकी संभवता हत्या हुई है। अभी पुलिस छानबीन कर पता लगाएं। हत्या किसने की है।।
बरेली से कपिल यादव