बरेली। जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र के गांव भेंटा दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया। चार के गंभीर चोट होने कारण चारों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घायल राजेश्वरी देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह घर के बाहर नाली साफ कर रही थी तभी अचानक अमर सिंह और अवधेश आ गए। मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर राजेश्वरी के पति सतीश, बेटी शिल्पी, बेटा राजीव और शेखर बचाने आ गए। तभी दूसरे पक्ष के अमर सिंह, अवधेश, राजेश, राजबहादुर और विपिन ने लाठी डंडा से हमला कर दिया और पथराव कर दिया। जिसमें राजेश्वरी, सतीश, शिल्पी, राजीव और शेखर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भमोरा सीएचसी भेजा। राजेश्वरी के चोट ज्यादा होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही दूसरे पक्ष के घायल अमर सिंह ने बताया कि दो मार्च को भांजी सुमन की शादी थी इस दौरान शेखर और राजीव से कहासुनी हो गई थी। इस बात को लेकर शेखर और राजीव रंजिश मानने लगे। शुक्रवार की सुबह अमर सिंह और अवधेश खेत से वापस घर आ रहे थे रास्ते में घर के पास राजेश्वरी, सतीश, राजीव और शेखर ने लाठी डंडा और फड़सा से हमला कर दिया। जिसमे मुन्नी देवी, अमर सिंह और अवधेश तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भमोरा सीएचसी भेजा मुन्नी देवी, अमर सिंह और अवधेश ज्यादा घायल होने के कारण इन सभी को जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।।
बरेली से कपिल यादव