बरेली। सोमवार से बेसिक स्कूलों मे नया शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। सुबह सुबह स्कूल पहुंचे नन्हे मुन्ने बच्चों को तिलक और माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही परिषदीय विद्यालयों में नए बच्चों का विद्यारंभ कराया गया। परिषदीय विद्यालयों नए शिक्षा सत्र का आगाज सोम को हो गया। यह सत्र 20 मई तक संचालित होगा। उसके बाद गर्मियों का अवकाश स्कूलों में हो जाएगा। स्कूल चलो अभियान के तहत इस बार 75 हजार बच्चों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। पहले दिन तमाम स्कूलों में बच्चों को किताबें बांटी गई। कुछ जगह परीक्षाफल का वितरण किया गया। स्कूलों में चहल पहल दिखी। गत वर्ष स्कूल चलो अभियान के तहत तीन लाख पच्चीस हजार छात्र रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस बार चार लाख कर दिया गया है। 2482 स्कूलों में 70 फीसदी किताबें पहुंच गई हैं। सोमवार को नगर क्षेत्र, क्यारा, बिथरी चैनपुर, भुता, भोजीपुरा, फतेहगंज पश्चिमी आदि ब्लॉकों में बच्चों को किताबें वितरित की गई। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि इस महीने के अंत तक शत प्रतिशत स्कूलों में किताबें पहुंच जाएंगी। नए सत्र में बच्चों के रजिस्ट्रेशन के साथ अधिक से अधिक उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव