बेसिक व निजी स्कूलों मे छात्रों को वार्षिक परीक्षाफल और पुरस्‍कार वितरित किए

बरेली। जिले मे परिषदीय विद्यालयों का वार्षिक परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। इस दौरान जिले के सभी विद्यालयों में परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन हुआ। अपना रिपोर्ट कार्ड पाकर छात्र खुशी से झूम उठे। कई स्कूलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों मे भी नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ होगा। बेसिक व निजी स्कूलों में गुरुवार को वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार का आयोजन किया गया। मेधावी छात्रों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय उनासी, चिटौली, फतेहगंज सेकंड, कंपोजिट विद्यालय कुरतरा, फतेहगंज प्रथम, अग्रास सेकंड, प्राथमिक विद्यालय भिटौरा, मनकरी, अग्रास, टिटौली सहित जिले भर के बेसिक स्कूलों में परीक्षा फल वितरण किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौतारा मे रिपोर्ट कार्ड वितरण किया गया। ग्राम प्रधान पंकज गंगवार और प्रधानाध्यापक मानवेन्द्र सिंह यादव ने बच्चों को परीक्षाफल वितरण किया। इस अवसर पर अध्यापिका सरस्वती गंगवार, संतोष कुमारी, वंदना चंदन, सत्यदेव शर्मा उपस्थित रहे। ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल मे कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी छात्र छात्राओं को वार्षिक परीक्षाफल वितरण किए गए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक केसी शर्मा, प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा ने बताया कि दो साल बाद अपनी मेहनत से मिले परीक्षाफल से बच्चों के चेहरे खिल उठे। मेधाबी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके सोनम कुमारी, पिंकी मौर्य, नेहा सिंह, रूबी मौर्य, सुमित शर्मा आदि स्टाफ रहा। जीके सिटी मांटेसरी स्कूल में कक्षा 10 की फेयरवेल का आयोजन किया गया। कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल का यह 13वां बैच है जो बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहा है। प्रबंधक पार्थ सत्यवती ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *