बेटियों के सामने महिला की गला घोंटकर हत्या, आरोपी की तलाश मे लगी पुलिस

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे निर्माणाधीन बस स्टेशन मे श्रमिक का कार्य करने वाली महिला की उसकी बेटियों के सामने गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है जिस युवक ने हत्या की है। वह महिला के घर काफी लंबे समय से आ जा रहा था। आरोपी युवक का नाम अशोक बताया जा रहा है जो पीलीभीत जिले का रहने वाला है। जनपद पीलीभीत के गजरौला में रहने वाली 32 वर्षीय सुनीता इज्जतनगर में केंद्रीय कारागार के पास बन रहे बस स्टेशन मे मजदूरी का काम करती थी। उसी परिसर मे बने कमरे मे सुनीता अपनी बेटियों पूजा और कीर्ति के साथ रहती थी। बेटियों ने बताया कि पीलीभीत मे ही रहने वाला अशोक उनकी मां के पास आता जाता था। बुधवार रात भी अशोक उनकी मां के पास आया था और देर रात उसने गला घोंटकर उनकी मां की हत्या कर दी। गुरुवार की सुबह सुनीता का शव बस स्टेशन परिसर में ही पड़ा मिला। सूचना पर एसपी सिटी राहुल भाटी और इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच रही है। आरोपी अशोक की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में टीम लगा दी गई हैं। पीलीभीत तक तलाश हो रही है। अशोक की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की सही वजह का पता लगेगा। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *