बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्वालुओं ने रामगंगा मे लगाई आस्था की डुबकी, पूजन कर किया दान-पुण्य

बरेली। वैशाख माह की पूर्णिमा बुद्ध पूर्णिमा गुरूवार को श्रद्वा के साथ मनाई गई। रामगंगा मे श्रद्वालुओं ने डुबकी लगाई। विधि-विधान से पूजन कर दान-पुण्य किया। घाट पर सुबह तीन बजे से ही श्रद्वालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। घाट पर मेला भी लगा। खेल-खिलौनों के साथ चाट पकौड़ी आदि दुकानें सजी। पं. गिरिवर गोस्वामी ने बताया कि इस दिन गंगा स्थान के बाद संकल्प लेने का विशेष महत्व होता है। आज के दिन सत्यनारायण व्रत भी धारण किया जाता है। रामगंगा मे घुटने घुटने भर पानी व गंदे घाट पर गंदगी के बीच श्रद्वालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्वालुओं का कहना कि मेला प्रशासन ने इस बार सफाई की ओर कतई ध्यान नही दिया। वही महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए किसी भी प्रकार की आड़ न किये जाने से अन्य महिलाओं की मदद से महिलाओं ने वस्त्र बदले। वैशाख की पूर्णिमा पर रामगंगा घाट पर प्रातः काल से ही अपने अपने चार पहिया वाहन, ऑटो, ट्रैक्टर-ट्राली ओर ट्रेनों से गंगा स्थान करने वालो का रैला आना शुरू हो गया। जिससे रामगंगा पुल पर वाहनों की लंबी कतारे लगने लगी। जिससे पुलिस मार्ग खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्वालुओं द्वारा गंगा स्नान करने के बाद सत्यानारायण की कथा सुनी उसके बाद श्रद्वालुओं द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया। श्रद्वालओं द्वारा चाट- पकौडी का आनन्द भी लिया गया। खुरापातियों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये थे। जिन पर रामगंगा पुलिस चौकी इंचार्ज धमेन्द्र सिंह द्वारा की जा रही थी। उन्होंने बताया कि गंगा घाट पर भी काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *