बरेली। मंगलवार को रोटरी भवन मे जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी और महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने की। संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम रहे। तौकीर आलम ने अपने संबोधन मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि आज देश को सही दिशा मे ले जाने के लिए कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश को उन्नति की राह पर लाने के लिए जो प्रयास किए। उनका डंका आज भी दुनिया मे बज रहा है। लेकिन 2014 के बाद से जब से बीजेपी सत्ता मे आई है। देश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। बैठक के दौरान आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को प्रचारित करने की अपील की। जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने बीजेपी सरकार पर देश के संसाधनों को निजी हाथों मे बेचने का आरोप लगाया। बीजेपी की यह नीति देश के विकास मे बाधा बन रही है। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर जनता को बांटने वाली सरकारे लंबे समय तक सत्ता मे नही टिक सकती। बैठक मे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश अग्रवाल, ओमवीर यादव, प्रवक्ता केबी त्रिपाठी, जुनेद हसन एडवोकेट, महासचिव जिया उर रहमान, महेश पंडित, डॉ. सर्वत हुसैन हाश्मी, पार्षद जाहिरुद्दीन मुन्ना समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।।
बरेली से कपिल यादव