बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक

बरेली। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री लोकतंत्र रक्षक सेनानी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय नेता रहे सुशील मोदी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर चौधरी की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय सुशील मोदी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार अटल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय सुशील मोदी छात्र जीवन से ही विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्र आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। इसी का परिणाम था कि वह सक्रिय राजनीति में आकर अपनी संघर्ष पूर्ण शैली के कारण बिहार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बने थे। इस अवसर पर बरेली कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र बहादुर चौधरी, वेद प्रकाश वर्मा, विनोद गुप्ता, सतीश शर्मा, राजेंद्र कनौजिया, हरिकिशन राठौर, सुमंत माहेश्वरी ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही साई सुधा वाटिका मे हुई शोक सभा मे भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने कहा सुशील कुमार मोदी का निधन होना बिहार की राजनीति को अपूर्णीय क्षति है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ हुई शोक सभा में दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक सभा में अभाविप के जिला संयोजक प्रद्युम्न गंगवार, गजेंद्र कुर्मी, संजीव कुमार, प्रीतम विश्वास, सौरव विकास, रोहिल आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *