बिथरी चैनपुर, फरीदपुर और भुता से हुआ जिले मे मिशन शक्ति 4.0 का आगाज, लगे स्वावलंबन कैम्प

बरेली। सोमवार को विकास खंड बिथरी चैनपुर, फरीदपुर और भुता मे मिशन शक्ति फेज- 4.0 के अंतर्गत स्वावलम्बन कैम्पों का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. श्याम बिहारी और सांसद पुत्री कीर्ति कश्यप ने फरीदपुर में कैम्प का निरीक्षण किया एवं मिशन शक्ति फेज-4.0 के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं की सहायता आदि की जानकारी ली गयी। विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं, पैम्फलेट्स एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे मे भी बताया गया। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश मे चल रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। मिशन शक्ति फेज- 4.0 के अर्न्तगत मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा तथा सपोर्ट हेतु जागरूक किया गया एव 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन, 112- आपात सेवाएं आदि हेल्पलाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा आदि नम्बरों की जानकारी दी गयी। जिसमे जिला प्रोबेशन कार्यालय, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केन्द्र के स्टाफ एवं खण्ड विकास अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी की अध्यक्षता में स्वावलंबन कैंप आयोजित किये गये।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *