बारात आने से पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, मुकदमा दर्ज

क्योलड़िया, बरेली। जनपद के थाना क्योलड़िया क्षेत्र मे शादी से ठीक पहले एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। जिससे उसके परिवार में हड़कंप मच गया। घर से जाते समय वह घर में रखी नगदी और जेवरात भी अपने साथ ले गयी। युवती मां ने एक युवक पर उसे बहला फुसला कर साथ ले जाने और युवक के चाचा व भाई पर उसका साथ देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ थाना क्योलड़िया में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्योलड़िया क्षेत्र के एक गांव मे रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी का विवाह पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के एक युवक से तय किया था। शुक्रवार को उसकी बारात आनी थी। जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी। युवती की मां का आरोप है। कि गुरुवार की रात पीलीभीत के आसाम चौराहा निवासी शिवम अपने भाई सुनील कुमार और युवती के गांव में ही रहने वाले अपने चाचा नारायन लाल की मदद से बहला फुसला कर साथ ले गया। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो दुल्हन को घर में न देख सभी के होश उड़ गए। युवती की मां ने इसकी तलाश की तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। जब वह आरोपी के चाचा के घर शिकायत करने के लिए गयी तो वह उनसे गाली गलौज करने लगा। युवती की मां का आरोप है। कि आरोपी के साथ जाते समय वह घर में रखे एक लाख रुपए नगद और सोने चांदी के जेवरात भी अपने साथ ले गयी है। दुल्हन के फरार होने से परिवार के लोग खासे परेशान हैं। घटना की रिपोर्ट युवती की मां की ओर से थाना क्योलड़िया में दर्ज करायी गयी है। इंस्पेक्टर क्योलड़िया वेद सिंह ने बताया कि युवती की मां की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती बालिग है। उसकी तलाश की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *