बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती पर नौगवां स्थित बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति पर जिलाध्यक्ष भाजपा सोमपाल शर्मा ने दर्जनों कार्यकर्ता के साथ मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया और मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व और कार्यों के बारे मे बताया की किन परिस्थितियों में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने अपने बाल्य काल से लेकर राजनीतिक जीवन का सफर तय किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, गोविंद सिंह चौहान, अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फूलचंद जाटव, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, अनार सिंह सागर, भाजपा नेता श्रुति गंगवार, तेजेश्वरी सिंह गंगवार, अजय राजपूत, रवि मौर्य, शिवम बाल्मीकि, गौरव मिश्रा, सुनील कुमार शर्मा, सभासद कृपाल सिंह एवं आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव