बादल और कोहरे से गिरा पारा, कड़ाके की ठंड के बीच होगी बारिश

बरेली। लखनऊ मे वर्षा के बाद बरेली जिले के तापमान मे भी बदलाव आया है। दो जनवरी से अभी तक लोगों को खिली धूप देखने को नही मिली है। धूप नही निकलने से तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज हो रही है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, न्यूनतम तापमान 10.1 पर जाकर रूका। बुधवार देर रात के बाद हल्का कोहरा छाना शुरू हो गया था। शुक्रवार की सुबह भी कोहरा काफी देर तक छाया रहा। बादलों की वजह से धूप के दर्शन नहीं हुए। ठंडी हवाओं से गलन बढ़ गई। दोपहर ढाई बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए लेकिन धूप मे तेजी नही थी। उधर मौसम विज्ञानी बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। जिस वजह से पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। जिसका असर यहां पर ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो बरेली मे हल्के बादल हो सकते हैं। बाकी चार दिनों तक वर्षा का कोई अनुमान नही लग रहा है। चार दिन के बाद पहाड़ों पर हल्की वर्षा हो सकती है। जिसके बाद मैदानी क्षेत्र में भी हल्की बूंदाबांदी के आसार है। गुरुवार रात को तापमान एक बार फिर से लुढ़क गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *