बहेड़ी मे बोले जितिन प्रसाद, अब बहाने नही, वायदे पूरे होंगे, केसर रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

बरेली। जनपद की तहसील बहेड़ी पहुंचे पीलीभीत के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि अब बहाने नही वायदे पूरे होंगे। विकास की गंगा प्रवाहित की जाएगी। भाजपा से जुड़े लोगों को भरपूर विकास होते दिखेगा। बस धैर्य रखें। जिस तरह सूबे में मोदी-योगी का डबल इंजन काम कर रहा है। पीलीभीत बहेड़ी को विकास का एक मॉडल बनाया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का नगर आगमन पर शनिवार को हाईवे पर स्थित किंग रिजार्ट मे स्वागत समारोह किया गया। उनके साथ आए बरेली सांसद छत्रपाल सिंह का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र की जर्जर सड़कों का चौड़ीकरण होंगे। केसर मिल को जाने वाले रेलवे क्रासिंग पर जल्द ओवरब्रिज बनेगा। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए बोले हमेशा उनके घर व मंत्रालय के दरवाजे खुले हैं। अगर कोई अधिकारी नही सुनता है तो सीधे उन्हें बताएं। बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि प्रशासन को पार्टी के हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। उनकी बात सुननी होगी। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि काम के मामले में प्राथमिकता मिलेगी। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि बहेड़ी विधानसभा के लोगों ने मेरा हौसला बनाए रखा। पूरे दिल से साथ दिया। इसे वह कभी नहीं भूला सकते। कार्यकर्ताओ का सम्मान सबसे पहले है। जिसने वोट नही भी दिया काम उसके भी होंगे। क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा तैयार है। किसानो ने कहा कि केसर चीनी मिल उनका गन्ना मूल्य भुगतान अदा नहीं कर रही है। किसानों के आगे आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इस मामले में उन्होंने कहा कि वह बरेली डीएम व कमिश्नर से बात करेंगे। किसानों की इस समस्या का निराकरण कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *