बसपा ने फिर बदला जिलाध्यक्ष, राजीव को दी जिम्मेदारी

बरेली। लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा ने एक बार फिर एक महीने मे ही बरेली जिलाध्यक्ष बदल दिया है। डॉ. जयपाल सिंह को हटाकर अब राजीव कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया है। बसपा की तरफ से लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके अलावा बरेली मंडल में भी बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों के फेरबदल किए गए है। एक महीने पहले ही बसपा मुख्यालय की तरफ से ओमकार कातिब को हटाकर डाॅ. जयपाल सिंह को बसपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था लेकिन अब फिर बदलाव कर दिया गया। इसके अलावा ओमकार कातिब और राजवीर सिंह गौतम को बदायूं और बरेली जिले की जिम्मेदारी देखने के निर्देश दिए गए हैं। ब्रह्मस्वरूप सागर और लक्ष्मी नारायण सागर को शाहजहांपुर और पीलीभीत में पार्टी को मजबूती देने की जिम्मेदारी दी है। कन्नौज के पूर्व एमएलसी नौशाद अली बरेली मंडल के काम देखेंगे। डाॅ. जयपाल सिंह को बरेली जिले का प्रभारी बनाया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *