बरेली से पकड़ा गया दूसरा आरोपी जावेद, बोला- मेरे भाई ने बच्चों को मारा, मैं बेकसूर

बरेली। जनपद बदायूं मे मंगलवार की शाम को दो बच्चों की हत्या की सनसनीखेज वारदात के दूसरे आरोपी को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। बदायूं पुलिस ने बरेली की बारादरी थाना पुलिस से सहयोग से सेटेलाइट चौराहे से पकड़ा है। पुलिस उसे बदायूं ले गई है। जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम था। बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद वहां की बारादरी पुलिस चौकी मे खुद को सरेंडर करने पहुंचा था इसके बाद वीडियो भी जारी किया। वीडियो मे लोगों से कहा कि वह बदायूं वाला जावेद है। उसे पुलिस के पास ले चलो। लोगों के पूछने पर उसने कहा कि उसके भाई साजिद ने हत्या की थी जबकि उसने कुछ नही किया। वह डर की वजह से घर से भाग गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जावेद को बुधवार की रात दो बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जावेद की लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। उसकी तलाश मे पुलिस की कई टीमें लगी थी। जावेद पर 25000 रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्याकांड की वजह का खुलासा हो सकेगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले मे मंगलवार की शाम को मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर स्थित बाबा कॉलोनी में एक ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। तभी से आरोपी जावेद भाग रहा था। गुरुवार तड़के जावेद एक ऑटो पर बैठा। ऑटो चालक से कहा कि वह बदायूं वाला जावेद है और अपनी वीडियो बनाने लगा। जिसमे उसने अपना आधार कार्ड भी दिखाया। ऑटो चालक ने रिक्शा रोक लिया। आसपास मौजूद लोगों के पूछने पर उसने कहा कि वह बेकसूर है। उसके भाई ने बच्चों को मारा था। उसका इसमें कोई हाथ नहीं है। लोगों से कहा जल्दी पुलिस के पास ले चलो। जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार की रात दो बजे गिरफ्तार कर लिया। वही सूचना पर पहुंची बदायूं पुलिस आरोपी जावेद को लेकर रवाना हो गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *